राजधानी दिल्ली में तपिश बढ़ने के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 8th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हालांकि आंशिक बदली रही, पर दिन में प्रचंड गर्मी बढ़ने के आसार हैं। सुबह का नतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 27 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह आंशिक बदली रही। पर दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है। वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन
Posted on 11th Oct 2017
Today in history
Posted on 11th Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india