दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाला शख्स शामली से गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 03 मार्च, (वीएनआई) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान मौजपुर में पुलिस के सामने फायरिंग करने वाले आरोपी शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एक जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने यूपी पुलिस की सहायता से दिल्ली हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले जिसका नाम शाहरुख बताया जा रहा उसको गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है  कि दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कई राउंड फायरिंग करता नजर आया था। दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी, वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india