रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज बाबा बर्फानी के किए दर्शन

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jul 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 जुलाई, (वीएनआई) चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने लद्दाख दौरे के बाद आज जम्मू कश्मीर के दौर पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 

एक जानकारी के अनुसार बाबा बर्फानी के दर्शन के दौरान रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी उनके साथ मौजूद थे। वहीँ रक्षामंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे। बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद राजनाथ सिंह ने यहां सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया। 

गौरतलब है कि इससे पहले राजनाथ सिंह शुक्रवार को लद्दाख के दौरे पर पहुंचे थे। रक्षा मंत्री ने यहां एलएसी पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया और जवानों को संबोधित किया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india