चंद्रयान 2 का काउंटडाउन शुरू, 15 जुलाई को होगा लॉन्च

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली/श्री हरिकोटा, 14 जुलाई, (वीएनआई) आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से अंतरिक्ष में भारत अपने दूसरे मिशन मून के साथ लंबी छलांग लगाने को तैयार है। 15 जुलाई को चंद्रयान-2 तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च होगा। 

आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च के 52 दिनों के बाद चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के इस बेहद महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार तड़के 2:51 बजे भारत के सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV MK-3 से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा में पहुंचेगा। वहीं अलग-अलग चरणों के तहत लॉन्च के 52 दिनों बाद चंद्रयान चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। चांद की सतह पर पहुंचने के बाद लैंडर और रोवर 14 दिनों तक ऐक्टिव रहेंगे। रोवर इस दौरान 1 सेंटीमीटर/सेकंड की गति से चांद की सतह पर चलेगा और उसके तत्वों की स्टडी करेगा व तस्वीरें भेजेगा। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

धूप छाया
Posted on 27th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india