हिमाचल विधानसभा चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू

By Shobhna Jain | Posted on 9th Nov 2017 | देश
altimg

शिमला, 9 नवंबर (वीएनआई)| हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

राज्य में ठंड के बावजूद मतदान शुरू होने से पहले मतदाताओं को मतदान केंद्रों की ओर जाते देखा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया, मतदान प्रक्रिया शुरू होने में किसी तरह की देरी की खबरें नहीं हैं। इस बार चुनावी मैदान में 19 महिलाओं सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं

मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। कांग्रेस के निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया है जबकि भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मैदान में हैं। राज्य में 19 लाख महिलाओं और 14 ट्रांसजेंडर सहित कुल 50.25 लाख मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। मतगणना 18 दिसंबर को गुजरात चुनाव की मतगणना के साथ ही होगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 8th Oct 2014

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india