राहुल गांधी ने कहा अगर महागठबंधन हुआ तो यूपी में भाजपा में सिमट जाएगी

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2018 | राजनीति
altimg

लंदन, 24 अगस्त, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने विदेश दौरे से फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा अगर 2019 में महागठबंधन हुआ तो यूपी में भाजपा पांच सीटों पर सिमट जाएगी।

राहुल गांधी अपने विदेश दौरे से लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। जर्मनी में भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलने के बाद अब लंदन में 2019 के चुनावों में लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है अगर महागठबंधन होता है तो बीजेपी उत्तर प्रदेश में पांच सीटों पर सिमट जाएगी। इससे पहले इराहुल ने डोकलाम के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में लोगों के बीच भेदभाव पैदा कर रही है।

राहुल गाँधी ने लंदन में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज के एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के आम चुनाव में भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सपा, बसपा और कई क्षेत्रीय दलों से मिलकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाएगी। राहुल गांधी ने आगे प्रधानमंत्री मोदी पर सत्ता के केंद्रीकरण का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा पिछले चार वर्षों में बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत तभी तरक्की करता है जब सत्ता का विकेंद्रीकरण होता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 1st Dec 2020

न्याय
Posted on 17th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india