15 जुलाई को लॉन्च होगा इसरो का चंद्रयान-2

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jun 2019 | देश
altimg

बेंगलुरु, 12 जून, (वीएनआई) इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि चांद पर भारत अपना दूसरा कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भारत का स्पेस मिशन चंद्रयान-2 का लॉन्च 15 जुलाई को किया जायेगा।

बेंगलुरु में इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवान ने बताया है कि 15 जुलाई को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा। सिवान ने बेंगलुरु में इस मिशन से जुड़ी जानकारी के लिए वेबसाइट का लॉन्च भी किया। इसरो ने बताया इसमें तीन हिस्से होंगे- लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर। रोवर एक रोबॉटिक आर्टिकल है, जिसका वजन 27 किलो और लंबाई 1 मीटर है। लैंडर का वजन 1.4 टन और लंबाई 3.5 मीटर है। ऑर्बिटर का वजन 2.4 टन और लंबाई 2.5 मीटर है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india