राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 27th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 27 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जिससे धूप की तपिश से कुछ राहत मिल सकती है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india