बिहार में मौसम साफ, तापमान में गिरावट के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 24th Oct 2017 | देश
altimg

पटना, 24 अक्टूबर (वीएनआई)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आज मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं। पटना का आज न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान राज्य भर में मौसम साफ रहेगा और खिली हुई धूप निकलेगी। 

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।  पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 3rd Sep 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india