आईपीएल में धोनी के नाम कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड

By VNI India | Posted on 20th Apr 2024 | खेल
धोनी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल, (वीएनआई) अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद हर बार आईपीएल की शुरुआत से महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक ही सवाल खड़ा होता है कि क्या  का यह उनका आखिरी आईपीएल है? लेकिन हर बार धोनी अपने बल्ले से इसका जवाब देते हैं। 

इस बार भी आईपीएल में 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस अंदाज में धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं वह युवा बल्लेबाजों को भी बराबरी की टक्कर दे रहे हैं।

पिछली दो पारियों की बात करे तो, जिस तरह से धोनी ने आखिरी ओवर में बल्लेबाजी की है उसे देखकर पुराने धोनी की याद आ रही है। आईपीएल में 20वें ओवर में धोनी से ज्यादा विस्फोटक कोई बल्लेबाज नहीं है। 20वें ओवर में उनका खास आंकड़ा है। आईपीएल के 20वें ओर में धोनी के नाम सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है और 20वें ओवर में धोनी के नाम 772 रन हैं। उन्होंने 313 गेंदों का सामना करते हुए 246.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक 65 छक्के लगाए हैं। जबकि 53 चौके उनके नाम आईपीएल के 20वें ओवर में है।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 13th Oct 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india