कारगिल विजय दिवस की आज 20वीं वर्षगांठ

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 26 जुलाई (वीएनआई) भारत आज कारगिल पर विजय की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। वर्ष 1999 में आज ही के दिन भारत के सैनिको ने कारगिल से पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर तिरंगा फहराया था।

भारत के शूरवीरों ने कारगिल युद्ध में दुश्मन को पांव पीछे खींचने के लिए मजबूर कर दिया था। गौरतलब है 1998 की सर्दियों में ही कारगिल की ऊंची पहाडि़यों पर पाकिस्‍तानी घुसपैठियों ने कब्‍जा जमा लिया था। 1999 की गर्मियों की शुरुआत में जब सेना को पता चला तो सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि 1363 जवान घायल हुए थे। वह सैन्‍य ऑपरेशन आठ मई को शुरू हुआ और 26 जुलाई को खत्म हुआ।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india