राष्ट्रपति ने श्रीलंका के 67वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाये दी

By Shobhna Jain | Posted on 11th Mar 2015 | देश
altimg
नयी दिल्ली 4 फरवरी (वीएनआई) राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने श्रीलंका के 67वें स्वतंत्रता दिवस ्के अवसर पर श्रीलंका की सरकार तथा लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री एच. ई. मैत्रीपाला को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति में कहा, “मुझे सरकार और भारत के लोगों की तरफ से श्रीलंका की आजादी की 67वीं सालगिरह पर आपको शुभकामनाएं और बधाई देते हुए खुशी हो रही है। भारत और श्रीलंका की साझा भाषाई, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित मैत्री और सहयोग के मजबूत रिश्ते के साथ एक घनिष्ठ पड़ोसी हैं। ये संबंध समकालीन महत्व के साथ- साथ सभी क्षेत्रों में समय के साथ परिपक्व हो रहे हैं। मुझे विश्वास है आने वाले वर्षों में हमारे परंपरागत संबध आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे। आपके नेतृत्व में भारत की तरफ से श्रीलंका के लोगों को निरंतर समृद्धि और खुशहाली के लिए हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें।” वी एन आई
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india