राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 23rd May 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 23 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम या रात में बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आँसूं
Posted on 2nd May 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india