राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 14th Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम साफ दिख रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आसमान साफ रहा।" जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं दिन शुष्क होते जा रहे हैं। हवा में थोड़ी बहुत नमी है। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india