राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाये

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बादल छाये रहे। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज आंशिक बदली छाई रही। दोपहर या शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india