राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना, बारिश की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 29th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 29 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाये रहे। दिन का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Apr 2022

उम्र
Posted on 18th Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india