नई दिल्ली, 27 मार्च (वीएनआई) म्यांमार और थाईलैंड में आज आए शक्तिशाली भूकंप से तबाही की आशंका जताई जा रही है।पूर्वोत्तर राज्यों में भी झटके महसूस हुए। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भूकंप के बाद की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके 7.2 और 7 तक मापे गए हैं। ये झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें तक हिल गईं। हालाँकि इस भूकंप से दोनों देशों में कितना नुकसान हुआ है अब तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से मची तबाही के बाद लोगों की सुरक्षा की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने हर संभव मदद के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय को म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
No comments found. Be a first comment here!