वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई का 61 वर्ष की आयु में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2018 | विदेश
altimg

हनोई, 21 सितम्बर, (वीएनआई) वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का आज 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

वियतनाम न्यूज एजेंसी के अनुसार आज राष्ट्रपति त्रान का सैन्य अस्पताल में गंभीर बीमारी के बाद सुबह 10 बज कर पांच मिनट पर निधन हो गया। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार घरेलू और अतंरराष्ट्रीय डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद लंबे समय से बीमार चल रहे राष्ट्रपति त्रान को नहीं बचाया जा सका। 

गौरतलब है क्वांग को राष्ट्रपति पद पर अप्रैल 2016 में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पब्लिक सिक्यॉरिटी मिनिस्टर थे। राष्ट्रपति की बीमारी की खबरें पिछले 1 महीने से सोशल मीडिया में फैली हुई थी। वह आखिरी बार 11 सितंबर को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के दौरे के वक्त दिखे थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india