राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 29th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 29 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मौसम साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह हल्की धुंध छाई थी, लेकिन मुख्य रूप से आसमान साफ था। पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने का अनुमान है।जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Nov 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india