प्रिंस हैरी ने कहा विलियम और उनकी राहें अब जुदा

By Shobhna Jain | Posted on 21st Oct 2019 | विदेश
altimg

लंदन, 21 अक्टूबर, (वीएनआई) ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया है कि उनकी और उनके भाई की राहें अब अलग हैं और उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। 

प्रिंस हैरी ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उनके हाई प्रोफाइल जीवन और परिवार के समक्ष दबाव के चलते उनके बीच कुछ अपरिहार्य घटा है। गौरतलब है हाल के महीनों में हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं थी।

प्रिंस हैरी ने इससे पहले अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के वक्त कहा था, हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'इस वक्त हमारी राहें अलग जरूर हैं लेकिन मैं उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह भी मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। हम व्यस्तता के चलते पहले की तरह एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं लेकिन मैं उसे बहुत प्रेम करता हूं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 5th Jul 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india