गिरिराज सिंह ने कहा चुनावी फायदे के लिए किया भारत बंद

By Shobhna Jain | Posted on 10th Sep 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 सितम्बर, (वीएनआई) भाजपा के खिलाफ विपक्ष के भारत बंद को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अराजकता बताते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों का ये बंद केवल चुनावी फायदे के लिए है।

गौरतलब है कांग्रेस ने आज पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। इइस बंद को 21 राजनीतिक दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एमडीएमके के साथ कई अन्य दलों ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत बंद को लेकर सभी राज्यों में सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत बंद के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो दृश्य सामने आ रहा है, अराजकता की स्थिति है। और ये बंद महंगाई के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का पार्ट है, और चुनाव में कितना इससे सहानुभूति बटोरा जाए महंगाई के नाम पर, वो बंद है। लेकिन इस बंद की आड़ में, जो अराजकता की स्थिति है, प्रशासन को कई सवालों का जवाब देने पड़ेगा। उन्होंने बंद को चुनावी फायदा बताया। मैं तो कहता हूं कि ये बंद अराजकता का प्रतिरूप है। ये बंद चुनाव के फायदे के लिए है। इस बंद में हर दल अपने-अपने नेताओं का गुणगाण कर रहा है। राजनीतिक फायदे के लिए ये बंद है।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india