प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और राहुल गांधी ने किया जवाहर लाल नेहरू को नमन

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 नवंबर, (वीएनआई) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक ऐसे महान दूरदर्शी नेता, जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि देश के प्रति उनके ये मूल्य सुरक्षित रहें। वहीं राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू की समाधि 'शांतिवन' पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
गौरतलब है उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और 1964 तक लगातार देश के पीएम रहे। उन्हें बच्चों से विशेष लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 2nd Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india