रूसी सेना को राष्ट्रपति पुतिन ने सम्मानित किया

By Shobhna Jain | Posted on 24th Feb 2018 | विदेश
altimg

मॉस्को, 24 फरवरी (वीएनआई)| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डिफेंडर ऑफ द फादरलैंड डे के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रूसी सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

हम उन लोगों का सम्मान करते हैं, जिनके लिए सैन्य सेवा एक मिशन और जीवन का अर्थ बन गई। सच्चे देशभक्त जो विश्वभर में रूस की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करते हैं और हमारे नागरिकों की शांति को सुनिश्चित करते हैं।

क्रेमलिन के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार उन सैनिकों को प्रदान किए गए, जिन्होंने अपने देश के लिए महान काम किया। 'डिफेंडर ऑफ द फादरलैंड डे' के मौके पर रूस, तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और तजाकिस्तान में अवकाश रहता है। कजाकिस्तान को छोड़कर यह इन देशों में 23 फरवरी को मनाया जाता है, जबकि कजाकिस्तान में यह सात मई को मनाया जाता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india