अमेरिका में मुहाजिरों ने ग्रेटर कराची को स्वायत्त क्षेत्र बनाने की मांग की

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2019 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 22 जनवरी, (वीएनआई) अमेरिका में मुहाजिरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने ग्रेटर कराची को एक स्वायत्त क्षेत्र बनाए जाने की मांग की है। 

वॉयस ऑफ कराची के प्रमुख नदीम नुसरत ने एक सम्मेलन में कहा नागरिक अधिकारों के दिग्गज डॉ मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर वॉयस ऑफ कराची पाकिस्तान से सिंध प्रांत के शहरी इलाकों को पाकिस्तान की सीमा के भीतर एक स्वायत्त क्षेत्र घोषित करने की आधिकारिक मांग करता है। हमने सर्वसम्मति से इस क्षेत्र को ग्रेटर कराची बुलाने का फैसला किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 11th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india