डब्लूएचओ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन बने डॉ हर्षवर्धन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd May 2020 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 22 मई, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन का पदभार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संभाल लिया है। उन्होंने जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह ली है। 

एक जानकारी के अनुसार भारत के डॉ हर्षवर्धन ने जापान के डॉ हिरोकी नकतानी की जगह ली है। वहीं बीते मंगलवार को 194 देशों की विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा भारत को कार्यकारी बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा। गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में विश्व स्वास्थ्य संगठन में भारत को महत्वपूर्ण पद मिलना कई मायनों में बेहतर है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : lords
Posted on 21st Jul 2020
अज्ञात
Posted on 23rd Sep 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india