मशहूर संगीतकार और गायक वाजिद खान का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jun 2020 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 01 जून, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद में से संगीतकार वाजिद खान ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 3 महीने पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था, लेकिन एक बार फिर से समस्या होने की वजह से वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी। रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। वाजिद को वर्सोवा के क्रबिस्‍तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जाएगा।

गौरतलब है कि संगीतकार वाजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के लिए कई सुपरहिट गानें दिए हैं। सलमान खान की हिट फिल्मों के अधिकांश गाने वाजिद खान ने गाए हैं, जिसमें पार्टनर, दबंग, वांटेड जैसी फिल्मों में सुपर हिट गाने शामिल है। गौरतलब है वर्ष 2020 में पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब मशहूर संगीतरकार और गायक वाजिद खान के निधन की खबर से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india