हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार बीरबल खोसला का हुआ निधन

By Shobhna Jain | Posted on 13th Sep 2023 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 13 जुलाई, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के मशहूर हास्य कलाकार बीरबल खोसला का 84 वर्ष की आयु में बीती शाम को निधन हो गया है। उनकी निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी सिनेमा के शानदार हास्य अभिनेता जॉनी लीवर ने ही बीरबल खोसला के मौत की जानकारी दी है। अपनी कई शानदार हिंदी फिल्मों में अपने हास्य अभिनय के द्वारा लोगों को खूब हँसाने वाले बीरबल खोसला लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बीते मंगलवार की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गौरतलब है कि आज 13 सितंबर 2023 को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके बेटे सिंगापुर में रहते हैं। उनके भारत लौटने के बाद ही बीरबल खोसला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीरबल खोसला का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला है। उन्होंने वर्ष 1967 में आई मनोज कुमार अभिनीत फिल्म 'उपकार' से हिंदी सिनेमा में अपना पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषा की फिल्मों सहित लगभग 500 फिल्मों में एक्टिंग की है। बीरबल की कुछ शानदार फिल्मे है जिनसे उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग चाप बनाई है, जो है 'मेरा गांव मेरा देश', 'शोले', 'तपस्य', 'सदमा', 'दिल', 'अमीर गरीब', 'रास्ते का पत्थर' जैसी फिल्मे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 25th Jan 2021
Today in history
Posted on 5th Nov 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india