रणवीर सिंह और महेश बाबू पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jul 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 30 जुलाई, (वीएनआई) भारतीय फिल्म जगत के 2 सुपरस्टार्स रणवीर सिंह और महेश बाबू एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार दिखाई देंगे। सुपरस्टार्स को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक रहते हैं। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए हैं। 

गौरतलब है कि महेश बाबू और रणवीर किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक पॉप्युलर सॉफ्ड ड्रिंक ब्रैंड के कमर्शल में साथ दिखाई देंगे। यह बात निश्चित है कि इन दोनों सुपरस्टार्स के फैन्स इन्हें एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे। हाल में मीडिया में सामने आई तस्वीर में दोनों सुपरस्टार्स एक जैसी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। इस ड्रेस में रणवीर और महेश बाबू काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

बलराज साहनी
Posted on 1st May 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india