विशाल भारद्वाज की फिल्म का पोस्टर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया

By Shobhna Jain | Posted on 14th Aug 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 14 अगस्त, (वीएनआई) बॉलीवुड फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज अपनी अगली फिल्म 'पटाखा' को दर्शकों के बीच लाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। फिल्म पटाखा 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

फिल्म में लीड रोल में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन दिखाई देंगी। यह फिल्म अबतक अच्छी-खासी चर्चा बटोर चुकी है। कुछ दिन पहले सान्या मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। अब ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर के साथ अपने ट्वीट में देसी गर्ल ने विशाल भारद्वाज और उनकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें इस फिल्म का इंतजार है। 

फिल्म पटाखा दो बहन बड़की और छुटकी की कहानी है। ये बहने राजस्थान के एक छोटे से गांव में पली-बढ़ी हैं और हमेशा एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। जब शादी के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाती हैं तब उन्हें एहसास होता है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर और विजय राज भी हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india