मुंबई, 4 अप्रैल, (वीएनआई) देश में फैले कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलिवुड की बेबी डॉल गायिका कनिका कपूर पांचवे टेस्ट को लेकर एक अच्छी खबर आई है।
एक जानकारी के अनुसार कनिका कपूर का पांचवा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। हालांकि वह अगला टेस्ट निगेटिव आने तक पीजीआई में ही रहेंगी। गौरतलब है कि पिछली बार उनका चौथा टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था।
गौरतलब है अपनी मनमोहक आवाज का सबको दीवाना बनाने वाले कनिका कपूर [पिछले माह होली से पहले लंदन से मुंबई लौटीं, जिसके दो दिन बाद उन्होंने लखनऊ में कई लोगों के साथ पार्टी की। वहीं तबीयत खराब होने पर उन्होंने टेस्ट करवाया तो वह कोविद-19 पॉजिटिव निकलीं।
No comments found. Be a first comment here!