फिल्म 'मुबारकां' का पहला गाना रिलीज

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jun 2017 | मनोरंजन
altimg
नई दिल्ली, 23 जून (वीएनआई)| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'मुबारकां' का एक और पोस्टर गुरुवार को जारी किया गया। इस पोस्टर में सभी कलाकार किसी पार्टी में जाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। साथ ही गुरुवार शाम पांच बजे फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया गया। अर्जुन कपूर ने हाल ही में ट्विटर पर इस गाने का टीजर प्रसंशकों के संग साझा किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर किरदार करण सिंह और चरण सिंह की दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका एक किरदार पगड़ी में होगा वहीं दूसरा बिना पगड़ी के। साथ ही अनिल कपूर भी पगड़ी पहने दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'मुबारकां' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसका निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, अश्विन वर्डे और मुराद खेतान के सिने एक स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 28th Feb 2015
आज का दिन ::
Posted on 15th Feb 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india