रूस का यात्री विमान मिस्र मे दुर्घटनाग्रस्त,224 लोगो की मौत की आशंका

By Shobhna Jain | Posted on 31st Oct 2015 | विदेश
altimg
काहिरा/मास्को, 31 अक्टूबर (वीएनआई) रूस का यात्री विमान आज (शनिवार) मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के दक्षिण में अल-अरिश नामक जगह पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया, इसमें 200 से अधिक यात्री सवार थे। मिस्र के प्रधानमंत्री कार्यालय ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की। प्राप्त समाचारों के अनुसार रडार से ग़ायब होने से कुछ ही समय पहले रूसी विमान के कप्तान ने निकटतम हवाई अड्डे पर उतरने के लिए अनुमति मांगी थी। काहिरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, जब विमान के कप्तान ने ज़मीन पर हवाई यातायात नियंत्रकों से संपर्क स्थापित किया था, उस समय यह विमान 9000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर उड़ रहा था। उसके बाद संपर्क टूट गया। प्रधानमंत्री शरीफ इस्माइल के कार्यालय ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस का नागरिक विमान मध्य सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे का शिकार हुए एयरबस ए-321 ने शर्म-अल-शेख से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी. विमान को आधी रात 12.10 बजे रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के पुल्कोवो हवाईअड्डे पहुंचना था। मिस्र की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान का मलबा मिल चुका है और घटनास्थल पर 45 एंबुलेंस भेजे जा चुके हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 100 लोगो के शव मिल चुकेघैंअभी तक विमान में सवार ज्यादातर यात्री रूस के पर्यटक बताए गए हैं।विमान पश्चिमी साइबेरिया की विमानन कंपनी कोगालीमाविया का था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 224 लोग सवार थे जिनमे 217 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।शुरुआत में विमान के लापता होने पर विरोधाभासी खबरें आई थी, जिनमें से कुछ में तो यह भी कहा गया था कि विमान साइप्रस में गायब हुआ है। आईएएनएस/सिन्हुआ से प्राप्त इनपुट के साथ

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india