दीपिका की 'पद्मावती' की रिलीज से पहले सरप्राइज पार्टी

By Shobhna Jain | Posted on 4th Nov 2017 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 4 नवंबर (वीएनआई)| फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज में अभी समय है, लेकिन दीपिका पादुकोण ने फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से खुश होकर एक पार्टी का आयोजन किया है। फिल्म और इसमें अपने किरदार को चारों ओर से सराहे जाने के बाद दीपिका ने चार नवंबर को (आज) एक पार्टी का आयोजन किया है। 

दीपिका के करीबी सूत्र ने बताया, "फिल्म की रिलीज से पहले मिल रही प्रतिक्रियाओं से दीपिका जश्न के मूड में हैं। वह इसे अपने करीबियों के साथ साझा करना चाहती थीं, इसलिए आज वह इस पार्टी का आयोजन कर रही हैं।" वह आगे बताते हैं, "इस तरह की प्रतिक्रियाओं की उम्मीद फिल्म की रिलीज के बाद की जाती है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस तरह की प्रतिक्रियाएं रिलीज से पहले ही मिल रही हैं। फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका का महारानी पद्मावती का लुक खासा पसंद किया जा रहा है। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th Nov 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india