अक्षय कुमार आयुर्वेदिक ब्रांड का चेहरा बनेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Aug 2017 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 3 अगस्त (वीएनआई)| बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय को आयुर्वेदिक उत्पादक 'आयुष' का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया है। अक्षय का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली की समस्याओं का अधिकांश जवाब आयुर्वेद के पास है। 

एक बयान में कहा गया कि हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड ने अपने आयुर्वेदिक उत्पादक की एक रेंज लांच की है और अक्षय को इसका ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया गया है। अक्षय ने कहा, कई साल से आयुर्वेद हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। व्यक्गित रूप से मेरा मानना है कि हमारी आधुनिक जीवनशैली की समस्याओं का अधिकांश जवाब आयुर्वेद के पास है। ये साधारण प्राकृतिक उपचार में पाए जाते हैं जो हमेशा हमारी जड़ों का हिस्सा रहे हैं।"

इस ब्रैंड के लिए किए गए कई विज्ञापनों की शूटिंग के बारे में अक्षय ने कहा, मैं हमेशा नए अनुभवों को हासिल करने का इंतजार करता हूं और यह शूट हमेशा यादगार रहेगा। आयुर्वेद जैसी उच्च संस्कृति के जरिए जनता से जुड़ना हमेशा से बेहतर है। इस वीडियो में अक्षय को संस्कृति में कुछ छंदों का उच्चारण करते देखा जाएगा। ये उत्पादक अगस्त से बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india