अभिनेता अभिमन्यु सैलून कर्मचारी पर चाकू हमले मामले में गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 28th May 2019 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 28 मई, (वीएनआई) टीवी एक्टर अभिमन्यु चौधरी और उसके एक दोस्त को मुंबई पुलिस ने एक सैलून के कर्मचारी के साथ बदसलूकी, मारपीट और उस पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने इन दोनों के अलावा उनकी महिला दोस्त के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिसने उनको सैलून में बुलाया था। गौरतलब है ये मामला 16 मई का है। अभिमन्यु की एक दोस्त ने उन्हें लोखंडवाला के सैलून बुलाया था। उनका कहना था कि सैलून में मसाज के वक्त कर्मचारी ने उसे गलत तरीके के छुआ। इस पर अभिमन्यु और उनके दोस्त ने वहां कर्मचारी को पीटा। वहीं आरोप है कि कर्मचारी पर चाकू से भी हमला किया गया। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india