पेरिस ओलिंपिक में अमेरिका 40 स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर

By VNI India | Posted on 11th Aug 2024 | खेल
पेरिस ओलिंपिक

नई दिल्ली, 11 अगस्त, (वीएनआई) पेरिस में खेले गए 33वें ओलंपिक खेलों का समापन आज अमेरिकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ किया। 

पेरिस ओलंपिक में यूएसए की महिला बास्केटबॉल की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 67-66 से हराकर अपना 40वां गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ ही चीन को पीछे छोड़ते हुए यूएसए ने पहले स्थान पर रहते हुए ओंलंपिक का सफर समाप्त किया।

अमेरिका ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 40 स्वर्ण, 44 रजत और 42 कांस्य पदक के साथ कुल 126 पदक जीते और पहला स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे चीन ने 40 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक के साथ कुल 91 पदक जीते। जबकि जापान 20 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक के साथ कुल 45 पदको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑस्ट्रेलिया ने 18 स्वर्ण, 18 रजत और 16 कांस्य पदको के साथ चौथे स्थान पर रहा। फ्रांस 16 स्वर्ण सहित कुल 53 मेडलों के साथ पांचवें स्थान प्राप्त किया। वहीं भारत की बात करे तो भारत एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। देश ने निशानेबाजी में तीन, एथलेटिक्स में एक, कुश्ती में एक और हॉकी में एक पदक जीता। इस बार भारत ने एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता, जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण पदक जीता था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : zafar

Posted on 7th Nov 2019

altimg
Today in history

Posted on 8th Apr 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india