दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिन्धु पेरिस ओलिंपिक में हारकर बाहर

By VNI India | Posted on 1st Aug 2024 | खेल
पीवी सिन्धु

पेरिस, 01 अगस्त, (वीएनआई) पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक खेलो में महिला बैडमिंटन के अंतिम 16 मुक़ाबले में पीवी सिन्धु चीनी शटलर बिंगजियाओ से हारकर पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई है। 

दोनों के बीच पहला सेट काफी रोमांचक रहा और कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरा सेट सिन्धु के लिए बेहद खराब रहा। पहले सेट के हाफ सेट तक सिन्धु तीन अंकों से पीछे रह गई। स्कोर इस समय 11-8 था। सिन्धु ने बाद में लीड को कवर कर लिया। यहाँ से सिन्धु फिर पीछे रहीं लेकिन वापसी कर स्कोर 19-19 कर दिया। अंत में बिंगजियाओ ने 21-19 से सेट अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे सेट में ब्रेक तक चीनी शटलर ने पूरी तरह से डोमिनेट करते हुए सिन्धु को मौका नहीं दिया। हाफ सेट तक स्कोर 11-5 था और सिन्धु के लिए वापसी करना मुश्किल था। अंत में चीनी खिलाड़ी ने इस सेट को 21-14 के स्कोर से से जीतकर सिन्धु को 2-0 से हराते हुए ओलंपिक से बाहर कर दिया।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india