ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Apr 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 03 अप्रैल, (वीएनआई) 1. सैयद अकबरुद्दीन :- संकटग्रस्त यमन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। हर मोर्चे पर काम चल रहा है। यमन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हम हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 2. कांग्रेस :- कांग्रेस अध्यक्ष ने हमले पर दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा है कि शिक्षा परिसर में इस तरह के हमलों को केवल बर्बर और अमानवीय गिरोह या व्यक्ति ही अंजाम दे सकते हैं। कोई भी विचारधारा या धर्म इस तरह की गतिविधियों को जायज नहीं ठहरा सकती और न ही उसे ऐसा करना चाहिए। 3. हसन रूहानी (ईरान के राष्ट्रपति) :- ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते से संबंधित प्रमुख मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। समझौते का खाका तैयार करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा, ताकि 30 जून तक इसे पूरा किया जा सके। 4. जॉन केरी (अमेरिकी विदेश मंत्री) :- समझौते के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। 5. केन रिचर्ड्सन :- मैं इस साल व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल में नहीं खेल सकूंगा। समर्थन के लिए राजस्थान टीम का धन्यवाद। शुभकामनाएं।\" 6. अक्षय कुमार :- पटियाला में गुरुद्वारे में वाहेगुरु के आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत की। यह \'सिंह इज ब्लिंग\' का पहला दिन है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india