आचार्य लोकेश मुनि ‘ग्लोबल अम्बसेडर ऑफ पीस’ पुरस्कार से सम्मानित

By Shobhna Jain | Posted on 11th Dec 2015 | देश
altimg
आचार्य लोकेश मुनि ‘ग्लोबल अम्बसेडर ऑफ पीस’ पुरस्कार से सम्मानित नई दिल्ली,11 दिसम्बर(वीएनआई)अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डा. लोकेश मुनि को शांति, सद्भावना, मानवाधिकार की रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर ‘ग्लोबल अम्बसेडर ऑफ पीस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इस अवसर पर आचार्य डा. लोकेश मुनि ने कहा कि हरेक व्यक्ति को स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे से रहने का पूर्ण अधिकार है| सभी सामान है, उन्हें समान स्वतंत्रता और सम्मान मिलना चाहिए| हमें साथ मिलकर सभी के शांतिप्रिय सहअस्तित्व के लिए काम करना चाहिए| उन्होने कहा' स्वस्थ समाज की संरचना के लिए किसी के मानवाधिकार का हनन नहीं करना चाहिए, किसी को दास नहीं बनाना चाहिए, किसी को पीड़ा नहीं देनी चाहिए| हमें अपने साथ दूसरों की भी स्वतंत्रता और विचारों का आदर करना चाहिए|' विश्व शांति और सद्भावना की स्थापना के विषय में उन्होंने कहा कि विश्व शांति से पहले व्यक्ति के मन की शांति आवश्यक है| अध्यात्म और धर्म के मार्ग को अपनाने से मन में शांति और संतोष आता है| आज समस्त विश्व युद्ध, आतंकवाद और हिंसा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है| मनुष्य मनुष्य का संघार कर रहा है| ऐसे में जरूरत है मनुष्य एक दूसरे का आदर करे| समारोह का आयोजननेशनल काउंसिल ऑफ़ न्यूज़ एंड ब्राडकास्टिंग, एशिया ह्यूमन राईट काउंसिल, अमेस्टी वर्ल्डवाईड, यूनिवर्सल मिशन फॉर पीस एंड हार्मनी एवं इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन राईट स्टडी ने संयुक्त रूप से किया. वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india