आईपीएल के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महँगे बने

By VNI India | Posted on 24th Nov 2024 | खेल
ऋषभ पंत

नई दिल्ली, 24 नवंबर, (वीएनआई) सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित आईपीएल 2025 की नीलामी के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी महँगी बोली के साथ इतिहास रच दिया। वहीं ऋषभ पंत ने 27 करोड़ की बोली के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे महँगे खिलाड़ी बनने का तमगा हांसिल किया। उन्हें लखनऊ सुपरजॉइंट्स ने खरीदा।

आज की नीलामी की शुरुआत अर्शदीप सिंह से हुई, जिन्हें पंजाब किंग्स ने अपने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए ₹18 करोड़ में खरीदा। अर्शदीप के तुरंत बाद, श्रेयस अय्यर ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया, उन्हें पंजाब किंग्स ने ₹26.75 करोड़ में खरीदा। हालांकि, यह रिकॉर्ड ज़्यादा दिन नहीं चला, क्योंकि कुछ ही मिनटों बाद ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीद लिया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Oct 2023
असफलता
Posted on 15th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india