रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब

By VNI India | Posted on 31st May 2026 | खेल
रॉयल चैलेंजर्स बे

अहमदाबाद, 31 मई, (वीएनआई) आईपीएल 2026 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा निशांत सिंधु ने 20 और जोस बटलर ने 19 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान गिल और सुदर्शन कुछ खास नही कर सके। आरसीबी की तरफ से रशिख सलाम डार ने तीन विकेट चटकाए।

जवाब में 156 रनों के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट खेलते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाये। जबकि मध्यक्रम में टिम डेविड ने भी 24 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए। आरसीबी ने इस खिताबी जीत के साथ इतिहास रच दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 8th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bird
Thought of the Day

Posted on 13th Apr 2026

Thought of the Day
Posted on 4th Aug 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india