प्रशांत किशोर ने कहा राहुल गाँधी दिल्‍ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं'

By VNI India | Posted on 26th Jun 2025 | राजनीति
राहुल गांधी

नई दिल्ली, 26 जून (वीएनआई) बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य में जारी राजनीतिक सरगर्मी  के बीच इस बार चुनाव मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने लगातार रैलियां और जनसभाएं करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमलावर हो रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह दिल्ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ा रहे हैं। 

प्रशांत किशोर ने एक साक्षात्कार में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा राहुल जी बिहार से आते-जाते रहते हैं, लेकिन वास्तव में कोई यात्रा नहीं करते। अगर राहुल गांधी ने कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई हो, तो मुझे बताएं। अगर वह किसी गांव में एक रात भी बिता सकते हैं, तो हम इसे स्वीकार करेंगे। किशोर ने आगे कहा, "आप दिल्ली में बैठकर बिहारियों पर हंसते हैं। फिर आप यहां हमें उपदेश देने आते हैं। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर बिहार के लोगों के प्रति वर्षों से उपेक्षा और अनादर का आरोप लगाया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th May 2026
Today in History
Posted on 11th May 2026
Today in History
Posted on 10th May 2026
Thought of the Day
Posted on 9th May 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

river
Thought of the Day

Posted on 20th Jun 2025

labourlogo
Today in History

Posted on 1st May 2025

sun
Thought of the Day

Posted on 5th Nov 2025

Today in History
Posted on 3rd Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 8th Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 29th Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 23rd Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india