1984 के दंगो की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता एच.एस. फूलका ने भाजपा का दामन थामा

By VNI India | Posted on 1st Apr 2026 | राजनीति
एच.एस. फूलका

नई दिल्ली, 1 अप्रैल, (वीएनआई) 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दशकों तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका  औपचारिक रूप से आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है एचएस फूलका की एक राजनेता के साथ साथ एक प्रखर मानवाधिकार कार्यकर्ता भी रहे है। उन्होंने 1984 के दंगों के बाद 'सिटिजन जस्टिस कमेटी' के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कांग्रेस के बड़े नेताओं को कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। फूलका ने 2014 में अपनी राजनीति की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की और लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा, हालांकि वह कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे। वहीं 2017 में उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में दाखा सीट से जीत दर्ज की और अकाली दल के दिग्गज नेता मनप्रीत सिंह अयाली को मात दी।जबकि जनवरी 2019 में उन्होंने 'आप' से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उस समय राजनीति में आने को अपनी 'गलती' बताया था और कहा था कि वह केवल सामाजिक कार्यों पर ध्यान देंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

box1
Thought of the Day

Posted on 9th Sep 2026

mah2
Today in History

Posted on 29th Jun 2026

Today in History
Posted on 28th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Feb 2026
Thought of the Day
Posted on 6th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 11th Oct 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india