अंडर-19 इंग्लैंड दौरा: फिर से टकराएंगे यंग लायंस

By VNI India | Posted on 27th Jun 2025 | खेल
IE

नई दिल्ली 27 जून (वीएनआई)  भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम 27 जून से 23 जुलाई 2025 तक इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरे में कुल सात मुकाबले होंगे—पाँच यूथ वनडे और दो यूथ टेस्ट मैच। यह मुकाबले न सिर्फ भारत के उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा दिखाने का मौका हैं, बल्कि इंग्लैंड की युवा टीम से जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिलेगी।

यूथ वनडे सीरीज़ की शुरुआत 27 जून को काउंटी ग्राउंड, होव में होगी। वैभव और आयुष पारी की शुरुआत करेंगे |उसके बाद 30 जून और 2 जुलाई को नॉर्थहैम्पटन, और 5 व 7 जुलाई को वॉर्सेस्टर में मुकाबले होंगे। टेस्ट सीरीज़ 12 से 15 जुलाई तक बेकेनहैम और फिर 20 से 23 जुलाई तक चेल्म्सफोर्ड में होगी।

सभी मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे) शुरू होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग Sussex Cricket के यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है।

भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं, जबकि अभिज्ञान कुंडू और सिर्फ 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जो IPL 2025 से सुर्खियों में आए थे, खास खिलाड़ी माने जा रहे हैं। इंग्लैंड की अगुआई थॉमस रियू करेंगे और टीम में रॉकी फ्लिंटॉफ (पूर्व ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ के बेटे) व जेम्स मिंटो जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

यह दौरा आने वाले सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नए चेहरों को पहचानने का बड़ा मंच बन सकता है। दोनों टीमों के प्रदर्शन पर क्रिकेटप्रेमियों की गहरी नजर रहेगी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की अंडर 19 टीम ने यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ  25 जून को हुए मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर दुनिया को चौंका दिया था . इस मैच में भारत की अंडर 19 टीम ने यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ मैच में 50 ओवर में 9 विकेट पर 442 रन का स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड में तहलका मचा दिया.  इस मैच को भारत की अंडर 19 टीम ने 231 रन से जीत लिया. यंग लायंस इनविटेशनल XI की टीम 211  रन बनाकर आउट हो गई


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ash11
Today in History

Posted on 22nd Oct 2026

bajaj
Today in History

Posted on 4th Nov 2025

Today in History
Posted on 12th Oct 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india