विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला बोला, आतंकियों और पीड़ितों की बराबरी बर्दाश्त नहीं

By VNI India | Posted on 24th Oct 2025 | देश
एस जयशंकर

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (वीएनआई) संयुक्त राष्ट्र (UN) की 80वीं वर्षगांठ पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन को बचाने की कोशिशों पर कहा, आतंकवाद के पीड़ितों और अपराधियों को एक बराबर नहीं माना जा सकता।

विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली को 'अवरुद्ध' बताया और तत्काल सुधार की मांग करते हुए कहा, 'जब सुरक्षा परिषद का सदस्य देश पहलगाम जैसे क्रूर आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन का खुलेआम बचाव करता है, तो बहुपक्षवाद की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।' जुलाई 2025 में TRF ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी। UNSC की एक रिपोर्ट में TRF का जिक्र था, लेकिन पाकिस्तान ने प्रेस बयान से इसका नाम हटाने की कोशिश की। जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा, जो वर्तमान में UNSC का अस्थायी सदस्य है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Oct 2026
Today in History
Posted on 3rd Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 1st Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

immun
Today in History

Posted on 10th Nov 2025

wild
Today in History

Posted on 4th Sep 2025

Thought of the Day
Posted on 29th Jun 2026
Today in History
Posted on 14th Jul 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india