वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक और पंत को नहीं मिली जगह

By VNI India | Posted on 16th Sep 2026 | खेल
क्रिकेट टीम

नई दिल्ली, 16 सिंतबर (वीएनआई) वेस्टइंडीज के भारतीय दौरे पर होने वाली आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय और पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय का ऐलान कर दिया गया है। दोनों ही टीम में भारत के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। वहीं तेज गेंदबाज बुमराह को पूरी सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

आज चयन की गई शुभमन गिल के नेतृत्व में एकदिवसीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में बरकरार रखा गया है। जिनकी मौजूदगी 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम है। उनके साथ रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं आकिब नबी को भी एकदिवसीय टीम में शामिल सबसे खास चेहरा है।

जबकि श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टी-20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका मिला है। वहीं कुलदीप यादव की भी टीम में वापसी हुई है। टीम में नितीश कुमार रेड्डी को भी जगह दी गई है। जोकि एशियाई खेलों में शामिल होने जापान गई टीम में अब शामिल नहीं है। टीम में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा गोरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। वहीं विकेटकीपिंग के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन को चुना गया है।

एकदिवसीय भारतीय टीम :- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

टी-20 के लिए भारतीय टीम :- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

गौरतलब है वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले तीन एकदिवसीय मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे खेले जाएंगे और इसके बाद पांच मैचों की टी 20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 5th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 4th Oct 2026
Today in History
Posted on 4th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

home
Today in History

Posted on 10th Apr 2026

consumer
Thought of the Day

Posted on 24th Dec 2025

Today in History
Posted on 2nd Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 1st Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 1st Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 20th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 23rd Sep 2026
Today in History
Posted on 1st Jan 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india