पहले टी-20 में अभिषेक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी से भारत ने 14 ओवर में ही अफगानिस्तान को हराया

By VNI India | Posted on 13th Sep 2026 | खेल
भारत

नई दिल्ली 13 जून (वीएनआई ) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आज खेले गए पहले मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 14 ओवर में ही जीत प्राप्त कर ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अफगानिस्तानी की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को शून्य पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान भी महज 11 रन पर आउट हो गए। उनके बाद सदिकुल्लाह अटल भी 13 रन आउट हो गए और लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से अफगानिस्तान ने अपने 5 विकेट सिर्फ 43 के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार ले गए। इस बीच नबी 27 गेंदों में 33 के स्कोर पर आउट हो गए और ओमरजई ने अपना शानदार अर्धशतक पूरा करते हुए 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाये। जिस कारण अफगानिस्तान ने 8 विकेट खोकर 156 का स्कोर किया। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

जवाब में 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का विकेट 10 रन पर गवां दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर अफगानी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 9 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। अभिषेक शर्मा 32 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन 33 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक भारतीय टीम जीत की दहलीज तक पहुँच चुकी थी।  अंत मे श्रेयस अय्यर ने 8 और तिलक वर्मा ने 3 रन बनाकर 13.4 ओवर में भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 1st Oct 2026
Today in History
Posted on 1st Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

youth
Today in History

Posted on 12th Aug 2025

ball
Thought of the Day

Posted on 25th Aug 2025

Today in History
Posted on 4th Jul 2025
Today in History
Posted on 29th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india