प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प के टैरिफ पर कहा किसानों के हित से कोई समझौता नहीं

By VNI India | Posted on 7th Aug 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 7 अगस्त (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने के एक दिन बाद किसानों के पक्ष में बड़ा और साफ संदेश देते हुए कहा है कि किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत अपने किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, भारत अपने किसानो के हक पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमें पता है कि इसके लिए हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है -और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। भारत तैयार है।' इस बयान के जरिए प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव या व्यापारिक तनाव के बावजूद, किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, मुझे इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। आज भारत देश के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए तैयार है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

charan
Today in History

Posted on 23rd Dec 2025

tiger
Today in History

Posted on 29th Jul 2025

Today in History
Posted on 7th May 2026
Today in History
Posted on 29th Apr 2025
Thought of the Day
Posted on 9th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 8th Jan 2026
Today in History
Posted on 10th Jun 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india