एशियाई खेलों में भारत बिना खेले क्रिकेट के सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान हुआ बाहर

By VNI India | Posted on 28th Sep 2026 | खेल
एशियाई खेल

नई दिल्ली, 28 सिंतबर (वीएनआई) जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में आज भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बिना गेंद खेले ही सेमीफाइनल में पहुँच गई।

लगातार खराब मौसम और मैदान की स्थिति न सुधर पाने की वजह से आज भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया। गौरतलब इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था। ऐसे में अगर क्वार्टर फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में आईसीसी टी-20 रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में जगह मिलनी थी।  क्योंकि भारत इस समय टी-20 रैंकिंग में अफगानिस्तान से काफी ऊपर है। इसी नियम की वजह से भारतीय टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं अब भारतीय टीम 1 अक्टूबर को एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल खेलेगी।

एशियाई खेलों में शेड्यूल के अनुसार उस दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे-पहला सुबह और दूसरा दोपहर के सत्र में होगा। भारत किस सेमीफाइनल में खेलेगा और उसका सामने कौन होगा, यह बाकी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे।वहीं इससे पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला पुरुष क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण बिना गेंद खेले रद्द हुआ था और पाकिस्तान भी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुँच गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india