पांचवें टी20 में भारत को मिली हार, न्यूज़ीलैंड से 3-2 से जीती सिरीज़

By VNI India | Posted on 1st Nov 2026 | खेल
भारत

हैमिल्टन, 1 नवंबर (वीएनआई ) न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को पांचवें टी-20 मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोलते हुए मुकाबला 17.4 ओवर में ही खत्म कर दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से टिम सेफर्ट ने 50 गेंदों में 5 छक्के और 11 चौक्के की मदद से 93 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौक्के  नाबाद 65 रन बनाए। इसके अलावा डेरेल मिचल ने 29 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप, वरुण और नितीश ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय सलामी जोड़ी बहुत सस्ते में निपट गई, संजू सेमसन 4 रन और अभिषेक शर्मा मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला। ईशान ने 32 गेंदों में 5 छक्के और 5 चौक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली और कप्तान श्रेयस ने 23 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर के 33 और नीतीश के 22 रन की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने 4 विकेट लिए। जबकि स्मिथ और टिकनेर ने दो-दो विकेट लिए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india